Reg. No: 3209/2011 | UDYAM-BR.-22-25-080227
बुनियादी ढांचा

हमारा परिसर एवं बुनियादी ढांचा

विशाल शैक्षणिक परिसर एवं रणनीतिक स्थान

हेल्पिंग हैंड विद्या धाम इंटरनेशनल कैंपस लगभग 2 एकड़ भूमि पर विकसित किया गया एक महत्वाकांक्षी शैक्षणिक परिसर है, जिसमें चारदीवारी युक्त सुव्यवस्थित अकादमिक व्यवस्था है।

इस परिसर में लगभग 24,000 वर्गफुट का आधुनिक भवन, विशाल खुला वातावरण एवं विद्यार्थियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

स्थान और दूरी: हमारा कैंपस धनौर–उँचास मोड़ मुख्य सड़क पर स्थित है तथा NH-527C से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर है। जीरो माइल, मुजफ्फरपुर से यहाँ लगभग 30 मिनट में सुगमता से पहुँचा जा सकता है।

परिसर की मुख्य विशेषताएं

  • 2 एकड़ का परिसर
  • 24,000 वर्गफुट का भवन
  • सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण
  • NH 527C के पास
  • 500 लोगों की क्षमता वाला हॉल
  • कार पार्किंग के साथ समारोहों के लिए खुला स्थान
  • सेमिनार, पार्टियों और सामाजिक समारोहों के लिए सर्वोत्तम
  • कक्षाएं (Classrooms)
  • प्रयोगशालाएं (Laboratories)
  • पुस्तकालय (Library)
  • कंप्यूटर केंद्र (Computer Centre)
  • कार्यशाला क्षेत्र (Workshop Area)

डिजिटल एवं स्मार्ट शिक्षा

Smart Board Education

संस्थान में Smart Board आधारित शिक्षण व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को विषयों को सरल एवं प्रभावी तरीके से समझने में सहायता मिलेगी।

WhatsApp Notes Sharing

कक्षा में पढ़ाए गए महत्वपूर्ण नोट्स, अध्ययन सामग्री एवं आवश्यक सूचनाएँ विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम एवं WhatsApp के द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं।

Student Portal & Support

संस्थान का लक्ष्य Admission से लेकर Career Guidance एवं Employment Support तक की प्रक्रिया को अधिकतम डिजिटल एवं विद्यार्थी-अनुकूल बनाना है।

तकनीकी प्रयोगशालाएँ एवं सुविधाएं

कंप्यूटर सेंटर

आधुनिक सॉफ्टवेयर और कोडिंग टूल्स से लैस कंप्यूटर वर्कस्टेशन, जो बीसीए और बुनियादी आईटी कक्षाओं के लिए बिल्कुल अनुकूल हैं।

इलेक्ट्रिकल लैब

प्रस्तावित आईटीआई इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लिए एनसीवीटी मानदंडों के अनुरूप अत्याधुनिक वायरिंग बोर्ड, परीक्षण मशीनें और सुरक्षा उपकरण।

पुस्तकालय कक्ष

पाठ्यपुस्तकों, व्यावसायिक पत्रिकाओं और संदर्भ फाइलों का विस्तृत संग्रह जो विद्यार्थियों को गहन शोध और अध्ययन का अवसर प्रदान करता है।

Campus Facilities

© Helping Hand Vidya Dham. All Rights Reserved.